हाईस्कूल में अक्षत और गितिका और सुशीला ने बजाया डंका
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को जारी हो गया। नतीजों में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। खास बात यह है कि इंटर और हाईस्कूल दोनों में कुमाऊं के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया है।
इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधम सिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से प्रदेश टॉप करते हुए 98% अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में रामनगर के अक्षत गोपाल ने 98% अंक प्राप्त करते हुए उत्तराखंड टॉप किया है।