रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड ने हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की है। देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मुकाबले में रुद्रपुर के मयंक मिश्रा और बागेश्वर के दीपक धपोला व देवेंद्र बोरा की शानदार गेंदबाजी ने हरियाणा के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में महज 153 और दूसरी पारी में 159 रन बनाए। रुद्रपुर के मयंक मिश्रा ने सात विकेट और बागेश्वर के देवेंद्र सिंह बोरा व दीपक धपोला ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 305 रन और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर जीत दर्ज की।