रामनगर मोहान में सील करते हुए डॉक्टर व पुलिस।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र में लोगों ने अलग अलग रहते हुए भी एक साथ जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। हर गली और मोहल्ले में दुकानें बंद रहीं और लोग अपने अपने घरों में रहे। इसके साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल सीमा को भी बंद कर दिया गया।
मोहान में कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा को सील कर दिया गया है। मोहान चौकी पर डॉक्टरों की टीम को बैठाया गया है, जो हर व्यक्ति को बिना जांचे आगे नहीं भेज रही है। पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर आवाजाही करने वाले लोगों से जरूरी पूछताछ की और सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही जाने दिया गया।
शहर के मुख्य मार्ग रानीखेत रोड स्थित सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद नजर आए। वहीं पीरूमदारा पुलिस लगातार गश्त करती रही और अन्य शहरों से आने वाले वाहनों को रोक दिया। इसके साथ ही मालधन बाजार भी पूरी तरह बंद रहा।