फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कृष राय ने जीती 600 और 80 मीटर दौड़, मोक्षित बने 60 मीटर के चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित जिला एथलेटिक्स मीट में 600 मीटर दौड़ में कृष राय ने स्वर्ण पदक जीता है। 60 मीटर दौड़ में मोक्षित बिष्ट ने पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय इंटर डिस्टि्रक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए रविवार को गौलापार स्थित पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कॉलेज कुंवरपुर में नैनीताल जिले की टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़ में कृष राय ने पहला, राघवेंद्र सिंह ने दूसरा और शिवांश रावत ने तीसरा स्थान पाया। इसी वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मोक्षित बिष्ट ने पहले, शिवांश रावत ने दूसरा, दक्ष पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर दौड़ में कृष राय पहले स्थान पर रहे। एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ियों का चयन गुजरात में होने वाली एथलेटिक्स मीट के लिए होगा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व उत्तराखंड पुलिस की एथलेटिक्स टीम के कोच जितेंद्र पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान चंद्रशेखर जोशी, किरण पांडे, नीरज बोहरा, रंजन मिश्रा, पूरन तिवारी, महेश बिष्ट, महेश फर्तियाल रवींद्र खनका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




ये रहे परिणाम

अंडर-14 बालक वर्ग ग्रुप ए- हर्षित नेगी-प्रथम, दीपक कश्यप-द्वितीय, हार्दिक राज सिंह-तृतीय



अंडर-14 बालक वर्ग ग्रुप बी- पंकज भारद्वाज-प्रथम, आयुष रावत-द्वितीय, रोहित कोरंगा-तृतीय



अंडर-14 बालक वर्ग ग्रुप सी- महताब-प्रथम, राहुल चंद्र बासनी-द्वितीय, आदर्श रावत-तृतीय



अंडर-14 बालिका वर्ग ग्रुप ए- ईशा-प्रथम



अंडर-14 बालिका वर्ग ग्रुप बी- आयुषी नेगी-प्रथम, मानसी चिमवाल-द्वितीय, साक्षी, गुंजन-तृतीय



अंडर-14 बालिका वर्ग ग्रुप सी- संजना बिष्ट-प्रथम, हिमाक्षी मिश्रा-द्वितीय, भानवी रावत-तृतीय



अंडर-16 आयु वर्ग



लंबी कूद- राघवेंद्र सिंह-प्रथम, दक्ष पंत द्वितीय, जय राज-तृतीय



भाला फेंक- विनोद आर्य-प्रथम, चदन-द्वितीय, नीरज कोरंगा-तृतीय



गोला फेंक- मयंक नेगी-प्रथम, अमन कांडपाल-द्वितीय, नीरज करायत-तृतीय



ऊंची कूद- रवींद्र रैकुनी व विनोद आर्य-प्रथम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें