फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ आज के लिए कोविड डोज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक और वैक्सीन उत्सव मनाने का आह्वान हो रहा है तो दूसरी ओर वैक्सीन खत्म हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार (आज) के लिए वैक्सीन बची है। शनिवार शाम तक अगर वैक्सीन नहीं आई तो रविवार को टीकाकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के पास कोविड टीके की 8240 डोज थीं। इस पर विभाग ने 3977 लोगों को कोविड टीका लगा दिया। अब विभाग के पास महज 4180 डोज बची हैं। ऐसे में शनिवार तक अगर कोविड के टीके की डोज नहीं आती है तो रविवार को टीकाकरण नहीं हो पाएगा। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि शनिवार को उक्त डोज प्रयोग हो जाएगा। रविवार को टीकाकरण अभियान चलाना मुश्किल होगा। टीके की डोज मुख्यालय से मांगी है। दूसरी ओर राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि भारत सरकार से टीका मांगा है। रविवार शाम या सोमवार सुबह टीका देहरादून पहुंचने की संभावना है। टीका आने के साथ ही जिलों को डोज वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें