फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले को लेकर कोतवाली घेरा

विज्ञापन
हल्द्वानी कोतवाली में धेराव के दौरान बहस करती पार्षद मुन्नी कश्यप। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजपुरा में मारपीट के मामले के विरोध में पार्षद मुन्नी कश्यप के साथ क्षेत्रीय लोगों ने शनिवार को कोतवाली का घेराव किया। गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद और समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसएसआई कश्मीर ने आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

राजपुरा राजेंद्र नगर वार्ड तीन निवासी पार्षद मुन्नी कश्यप के बेटे ध्रुव कश्यप के साथ शनिवार की दोपहर कई लसेग कोतवाली थाने पहुंचे। ध्रुव का कहना था कि क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए शुक्रवार को ठेकेदार पाइप लेकर आया था। उसने मां के कहने पर धोबीघाट में पाइप उतरवाया। इस बीच पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और पाइप उतारने का विरोध किया।
आरोप है कि बहस के बाद पूर्व पार्षद और उसके समर्थकों ने पीट दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची महिला पार्षद ने बीच बचाव किया। थाने में पहुंचे लोग मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। कहा कि क्षेत्र में शराब और स्मैक की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा ने ध्रुव कश्यप और उसके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें