फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोटाबाग वालों ने उठाए बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य के मुद्दे

Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग (नैनीताल)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में बृहस्पतिवार को बहुद्देशीय शिविर लगा। शिविर में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं छायी रहीं। इसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक बंशीधर भगत ने अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य विनीता पाठक ने विद्यालय में एक हाॅल का निर्माण कराने की मांग करते हुए विधायक को ज्ञापन सौंपा। तारा सिंह अधिकारी ने कोटाबाग मुख्य बाजार से इंटर कॉलेज तक की सड़क के चौड़ीकरण की मांग की। समाज कल्याण विभाग से संबंधित कई समस्याएं उठाई गईं, जिस पर विधायक ने समाज कल्याण अधिकारी को फटकार मारते हुए सभी समस्याओं का एक माह के भीतर निराकरण करने के लिए कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय समय पर कार्य पूरे नहीं किए गए तो अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा।
इसके अलावा लोगों ने कालाढूंगी, कोटाबाग मार्ग के गड्ढों को भरने, झूला बाजार मार्ग की मरम्मत, लो वोल्टेज की समस्या और बिजली का बिल अधिक आने का मुद्दा भी उठाया। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। वहां एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, पेयजल की पल्लवी चौधरी, वीडियो जगदीश पंत, बीईओ सत्यनारायण, डीएन कांडपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, दीपा ढोढियाल, घनानंद सकटा, मुकेश वर्मा, मदन बजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें