फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किंग्स इलेवन, रॉयल इलेवन और नैनीताल इंडियंस जीते

Mon, 23 Mar 2026 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देने के उद्देश्य से नगर में स्व. सैय्यद मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर-14 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। एनटीजी और डीएसए की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में किंग्स इलेवन, रॉयल इलेवन और नैनीताल इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रविवार को दिन का पहला मुकाबला सैनिक योद्धा और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 99 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैनिक योद्धा की टीम मात्र 38 रन ही बना सकी। दूसरे मुकाबले में रॉयल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 82 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीआरएसटी की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन नौ रन से मैच हार गई। तीसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल ने पहले खेलते हुए 84 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नैनीताल इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। डीएसए क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दशक बाद खेली जा रही प्रतियोगिता से खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें