फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: किलर्स इलेवन न 5-0 से जीता मैच

Fri, 17 Jul 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला खेल संघ के सहयोग से मल्लीताल खेल मैदान में आयोजित 103वीं लैंडो लीग फुटबाल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को दो मुकाबले हुए। इनमें किलर्स इलेवन और शीला माउंट ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मुकाबला किलर्स फुटबाल क्लब और एलपीएस के बीच हुआ। किलर्स ने यह मुकाबला 5-0 से जीता। विजयी टीम की ओर से मेधांश, करन सती ने दो-दो और गोपाल ने एक गोल किया।
दूसरा मुकाबला ग्रे हौंड्स फुटबाल क्लब एवं शीला माउंट के बीच हुआ। शीला माउंट ने यह मुकाबला 5-2 से जीत लिया। विजयी टीम की ओर से निखिल ने दो जबकि अभिषेक गंगोला, मयंक पांडे, पवन ने एक-एक गोल किया। ग्रे हौंड्स फुटबाल क्लब की ओर से हिमांशु और अनुज ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें