फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की बच्ची के अपहरण का आरोपी दबोचा

Mon, 25 Sep 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
रामनगर में बच्ची का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। मुरादाबाद से आए भिखारी ने ढाई साल की बच्ची का अपहरण कर लिया लेकिन घर से आधा किमी दूर आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भवानीगंज क्षेत्र निवासी ढाई साल की बच्ची रविवार शाम करीब नौ बजे घर के बाहर खेल रही थी जबकि परिजन घर में कामकाज कर रहे थे। आधा घंटे बाद परिजनों ने देखा कि बच्ची गायब हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगाें समेत पुलिस को सूचित कर उसकी तलाश शुरू की। तभी घर से करीब आधा किमी दूरी पर मोहल्ले के युवक ने इस बच्ची को देखा तो अनहोनी की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया। लोगों ने बच्ची परिजनों को सौंपी और मारपीट कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने अपना नाम थाना मझोला जिला मुरादाबाद यूपी के ग्राम जयंतीपुर मियां कॉलोनी करुला की पुलिया निवासी मो. असद बताया।

वह दिव्यांग बताया गया है। बताते हैं कि वह करीब डेढ़ साल से भीख मांग कर फुटपाथ आदि सार्वजनिक स्थानों पर सोता था। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी ने शराब भी पी थी। बालिका के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसआई सुमन पंत ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस ने धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें