फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटानी नाले से घरों में घुसा पानी

Wed, 01 Jul 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल का खुटानी नाला घरों, नालियों और सड़कों को क्षति पहुंचा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में लोगों ने डीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द नाले को दुरुस्त न करने पर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने की धमकी दी।

कैड़ा ने जिलाधिकारी दीपक रावत को बताया कि खुटानी नाले के लिए हर वर्ष लाखों रुपये आते हैं, लेकिन इसका उपयोग नहीं हो पाता है।

 उन्होंने बताया कि बारिश से ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल ब्लाक में कई जगह भूस्खलन से घरों के आंगन धस गए हैं। रास्ते बारिश से बह चुके हैं।

उन्होंने भीमताल क्षेत्र के सभी ब्लाकों के ग्रामीणों की आलू, धान आदि की खेती भी बारिश के बहने से जो क्षति हुई है उसके लिए सर्वे कराने की मांग डीएम से की। इस मौके पर गिरीश चंद्र टम्टा, जगत बोरा, सुनील कुमार, खीम सिंह, बिजय बोरा, गोविंद बर्गली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें