फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: मेजबानी ने दिलाया मौका...मैच में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर, आज से एक फरवरी तक खो-खो प्रतियोगिता

Tue, 28 Jan 2025 02:09 PM IST
हीरा मेहरा राघव तिवारी, अमर उजाला

सार

प्रदेश के खो-खो खिलाड़ी अभी तक बिना संसाधन के ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे थे। मेजबान प्रदेश होने की वजह से पहली बार राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में हुए विश्वकप में भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के बाद खो-खो को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है। प्रदेश के खो-खो खिलाड़ी अभी तक बिना संसाधन के ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे थे। मेजबान प्रदेश होने की वजह से पहली बार राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के हौसले बुलंद हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कई गुना बेहतर और उत्साह सातवें आसमान पर है। शहर में चल रहे खो-खो कैंप में छह प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों में गौलापार स्टेडियम में 28 जनवरी से एक फरवरी तक प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान देशभर की 11 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में मेजबान प्रदेश के 30 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इंडोर स्टेडियम तैयार लगी 3डी स्क्रीन
खो-खो मैच के लिए सोमवार देर रात इंडोर स्टेडियम के अंदर मैट तैयार हो गई। हॉल में एक 3डी स्क्रीन लगेगी। इसके अलावा मैट के बगल में दो स्कोरिंग स्क्रीन लगाई गई हैं। डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशिन संजय कुमार यादव ने मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाएं भी देखीं।

  • मंगलवार को पहला मुकाबला ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच सुबह नौ बजे से शुरू होगा।
  • दोपहर 12 बजे तक चार मुकाबले होंगे। शाम चार बजे से फिर मुकाबले होंगे।
  • उत्तराखंड की महिला और पुरुष टीम का मुकाबला सुबह पारी में महाराष्ट्र टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें