फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चालक का शव मिलने के मामले में खनस्यूं थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पतलोट (नैनीताल)। ओखलकांडा में चालक का शव मिलने के बाद कार्रवाई नहीं होने के विरोध में खनस्यूं के ग्रामीणों ने बुधवार को थाने का घेराव किया। उन्होंने चेतावनी दी कि मामले का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।चार जून को संदिग्ध हालात में टैक्सी चालक जितेंद्र बोहरा का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के चाचा ने अज्ञात लोगों पर जितेंद्र की हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर सौंपी थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों, परिजनों ने बुधवार को खनस्यूं थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, जांच के नाम पर कोरे आश्वासन दे रही है। कहा कि पुलिस परिजनों को ही समझाने का काम कर रही है। ग्रामीणों ने दो दिन में खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष विजय पाल ने कहा कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। घेराव करने वालों में कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू, नारायण सिंह, खीम सिंह बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, करन बोरा, टीकम खनवाल, भरत खनवाल, पान सिंह, जीवन बोरा, दिनेश बोरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें