नैनीताल। सभासद गीता उप्रेती ने डीएम वंदना को ज्ञापन देकर तल्लीताल बाजार में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। कहा कि क्षेत्र में चालक दोपहिया वाहन तेज गति से चलाते हैं जिससे हादसों की आशंका रहती है। इसके अलावा बाजार में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की जरूरी है। उन्होंने डीएम से उचित स्थान चयन करने की मांग की है। माई सिटी रिपोर्टर