फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विज्ञान प्रीमियर लीग में खालसा इंटर कॉलेज अव्वल

Sun, 16 Nov 2025 02:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद की ओर से राइंका बनभूलपुरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ज्ञान प्रीमियर लीग में हल्द्वानी विकासखंड के 30 विद्यालयों के 120 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग परीक्षा में पांच टीमों ने दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता में खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री जीजीआईसी और आदर्श इंटर कॉलेज लामाचौड़ ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को शील्ड और पदक देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम 17 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ललित पाठक और सह समन्वयक मीनाक्षी कनवाल ने स्पर्धा के उद्देश्य और नियमों की जानकारी दी। इस दौरान मीनाक्षी जोशी, महिपाल सिंह, डॉ. विजयेता मनराल आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें