फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कॉर्पियो से हो रही थी खैर की तस्करी

Wed, 23 Apr 2025 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने सोमवार रात खैर की तस्करी करते स्कॉर्पियो को पकड़ा। वाहन को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया।
तराई पश्चिमी वन प्रभाग एसओजी के एसडीओ किरण शाह ग्वासीकोटी, एसओजी रेंजर अशोक टम्टा वन कर्मियों की टीम के साथ सोमवार देर रात बरहैनी बाजपुर मोटर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बिना नंबर की स्कॉर्पियो आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध होने पर उसका पीछा किया गया तो चालक वाहन काे ग्राम थापा नगला के गेहूं के खेत में छोड़ फरार हो गया। मौके पर 80 कुंतल खैर की लकड़ी बरामद हुई। वाहन को बन्नाखेड़ा परिसर में खड़ा किया गया। एसडीओ ने बताया कि पकड़ी गई खैर की कीमत 2 लाख रुपये आंकी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें