फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीमांत रूट पर जल्द बसें चलाएगा केमू

Fri, 28 Nov 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
काठगोदाम ​स्थित केमू कार्यालय में हुए चुनाव में चुने गए नवनिर्वाचित  पदा​धिकारी व अन्य।     संव
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन (केमू) संचालक मंडल की बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए सर्वसम्मति से सुरेश चंद्र डसीला 14वीं बार अध्यक्ष और हिम्मत सिंह नयाल को आठवीं बार अधिशासी निदेशक चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हफ्तेभर के भीतर हल्द्वानी से टनकपुर, चंपावत, पिथौरागढ़, कनालीछीना, डीडीहाट और धारचूला के लिए परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। बैठक में इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की गई कि लंबे समय से घाटे से जूझ रहे केमू की आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

काठगोदाम स्थित प्रधान कार्यालय में हुई बैठक के बाद केमू के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डसीला ने बताया कि वर्ष 1967 तक हल्द्वानी से केमू की सीमांत जनपदों के लिए बस सेवाएं चलती थी लेकिन उसके बाद सरकार ने इस पर रोक लगा दी। तब से आज तक सीमांत जिलों के लिए केमू की बसें नहीं चल रही थीं। कि दस वर्ष के लंबे प्रयास के बाद अब फिर से केमू इन सीमांत रूटों पर अपनी गाड़ियां दौड़ाएगा।
बैठक में सुनील भंडारी, गुंसाई सिंह दौसाद, बद्री प्रसाद, ललित मोहन सिंह मेहता, धीरेंद्र खोलिया, हेमंत शाह, अनुराग बिष्ट, इंदर सिंह नेगी, मनोज कठायत आदि थे।
विज्ञापन


केमू के बेड़े में 350 आधुनिक वाहन
डसीला ने बताया कि केमू अल्मोड़ा में लगभग तीन करोड़ की लागत से दो हजार टू व्हीलर वाहनों की पार्किंग का निर्माण करा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी और अल्मोड़ा में जाम की स्थिति नहीं बनेगी। अधिशासी निदेशक नयाल ने बताया कि वर्तमान में केमू के बस बेड़े में 350 आधुनिक वाहन उपलब्ध हैं जो अलग अलग रूटों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें