फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौतिक हमारी संस्कृति की पहचान : विधायक भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कोटाबाग स्थित सिंचाई विभाग के बंगले में आंरभ एक पहल संस्था की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक के आंठवें दिन बुधवार को विधायक बंशीधर भगत ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। गायक जितेंद्र तोमक्याल ने ओ रंगीली बाना हौसिया पराणा... और सृष्टि ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। विधायक ने कहा कि हमारी प्रदेश की संस्कृति का अनुसरण पूरे भारत में हो रहा है। कौतिक हमारी संस्कृति की पहचान हैं। यहां ब्लॉक प्रमुख मनीष जंतवाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, मंडल महामंत्री विनोद बधानी, मुकेश वर्मा, गुजंन तिवारी, नवीन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें