फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalkuan: काठगोदाम-मुंबई सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित, 27 मई से नई सेवा शुरू

Wed, 27 May 2026 09:47 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लालकुआं-काठगोदाम और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं से काठगोदाम और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलेगी। नई नियमित सेवा 27 मई से शुरू होगी, जिससे यात्रियों को स्थायी यात्रा विकल्प मिलेगा। पूर्व में चलाई जा रही 09075/09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को अब नियमित गाड़ी संख्या 21907/21908 के रूप में जाना जाएगा। गाड़ी संख्या 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल से 27 मई से प्रत्येक बुधवार को प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस काठगोदाम से 28 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी।

विज्ञापन


इस नियमित सेवा से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 मई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम से शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह हल्द्वानी से शाम 5.48 बजे, लालकुआं से शाम 6.25 बजे और किच्छा से शाम 6.52 बजे छूटेगी। मार्ग में यह इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन अगले दिन रात 9.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह मार्ग में कुल 22 स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें दो जीएसएलआरडी कोच और चार साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। सात शयनयान श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें