फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस और जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक जुलाई से काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस और तीन जुलाई से जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से लगाया जाएगा। परिवर्तित संरचना के अनुसार दोनों ट्रेनों में जीएसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के सात, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक कोच समेत कुल 17 कोच स्थाई रूप से लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें