नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। मंगलवार को पंजीकृत 796 विद्यार्थियों में से 782 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा प्रभारी डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 326 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 321 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली के परीक्षा प्रभारी डॉ. कपिल खुल्बे ने बताया कि पंजीकृत 470 विद्यार्थियों में से 461 ने परीक्षा दी।