फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को काशीपुर पालिका को मिले छह माह, काशीपुर-बाजपुर सड़क पर अतिक्रमण मामले में दायर याचिका हाईकोर्ट ने निस्तारित की

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने काशीपुर-बाजपुर सड़क पर अतिक्रमण के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद नगर पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए छह माह का समय देते हुए याचिका को निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। काशीपुर निवासी मनोज कौशिक ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि काशीपुर-बाजपुर सड़क पर एक किमी के दायरे में वेंडरों ने अतिक्रमण किया हुआ है।
याचिका में कहा गया कि यहां अतिक्रमणकारियों ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाए हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है, जबकि इस मार्ग पर रजिस्ट्री कायार्लय, तहसील कार्यालय और पुलिस चौकी भी है। अतिक्रमण के कारण यहां आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें