फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर और शाहदरा ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
नैनीताल में आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मैच का दृश्य। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ, जिमखाना क्लब और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित 96वीं अखिल भारतीय ऑटम जिमखाना क्रिकेट कप प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो मैच हुए, जिसमें काशीपुर और शाहदरा की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

डीएसए मैदान में प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हाईलैंडर क्रिकेट क्लब काशीपुर और राईजिंग स्ट्रार हरिद्वार के बीच हुआ, इसमें क्रिकेट क्लब काशीपुर के खिलाड़ियों ने 19.3 ओवरों में 123 रन बनाए। जवाब में हरिद्वार की टीम 12 ओवरों में सभी विकेट खोकर 53 रन ही जुटा पाई। दूसरे मुकाबले में विनसम क्रिकेट क्लब नैनीताल की टीम ने 131 रन बनाए। जवाब में ब्राइट क्रिकेट क्लब शाहदरा दिल्ली की टीम ने 16वें ओवर में महज तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया।
निर्णायक की भूमिका मोहम्मद बिलाल, दीपक भंडारी, विनीत पाठक, सतीश उपाध्याय ने निभाई। आयोजक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे पहला मैच हल्द्वानी क्रिकेटर्स बनाम नॉक आउट क्रिकेट क्लब मुरादाबाद और दूसरा मैच दोपहर 12 बजे से हल्द्वानी क्रिकेटस बनाम सेंट जोंस आगरा के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें