फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डंपर की टक्कर से कानपुर के युवक की मौत, एक घायल

Thu, 06 Nov 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह 9 बजे दो युवकों की बाइक सुयालबाड़ी के पास डंपर से टकरा गई। दुर्घटना में कानपुर देहात निवासी एक युवक की मौत हो गई जबकि खटीमा निवासी उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक रुद्रपुर से जागेश्वर धाम जा रहे थे। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार (23) पुत्र अशोक निवासी कानपुर देहात और कमल सक्सेना (27) पुत्र राजू सक्सेना निवासी खटीमा रुद्रपुर सिडकुल की फैक्टरी में साथ काम करते थे। बुधवार को दोनों बाइक से जागेश्वर धाम जा रहे थे। सुयालबाड़ी के पास सामने से आ रहे डंपर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासी मदन मोहन सुयाल ने हादसे की सूचना क्वारब पुलिस को दी। एसआई मनोज अधिकारी ने पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. साहिद अली और डॉ. कविता जोशी ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए बेस अस्पताल रेफर कर दिया। अल्मोड़ा में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया। बताया जा रहा है कि रास्ते में भवाली से पहले कन्हैया कुमार की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो उसे भवाली सीएचसी ले जाया गया। भवाली सीएचसी के डॉ. रमेश कुमार ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। दू्सरे युवक का हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें