फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कल्पना के सिर पर सजा तीज क्वीन का ताज

Mon, 10 Aug 2026 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से सीआरएसटी विद्यालय सभागार में तीज महोत्सव का आयोजन किया। पारंपरिक उत्सव में कल्पना करायत को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। कार्यक्रम में इंद्रा सिंह द्वितीय और दिव्या साह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

संयोजक ज्योति ढौंढियाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों से उत्सव का माहौल छा गया। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्विज समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुई। श्रेष्ठ मेहंदी के लिए विमला गोस्वामी, श्रेष्ठ वेशभूषा के लिए मीनाक्षी आर्या, श्रेष्ठ हेयर स्टाइल के लिए राधा मेहरा को सम्मानित किया। निर्णायक गीता साह एवं विनीता पांडे रहीं। वहां रानी साह, हेमा भट्ट, रमा लोहनी, दीपिका बिनवाल आदि मौजूद रहीं।

प्रभा ने जीता तीज क्वीन का खिताब, कुसुम ने मेहंदी में मारी बाजी
हल्द्वानी। रिदम हाउस डांस एंड जुंबा क्लास की ओर से कमलुवागांजा स्थित रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रभा गुरुरानी तीज क्वीन चुनी गईं। कंचन बिष्ट दूसरे और नेहा बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। डांस में नीना मिश्रा प्रथम, कल्पना नोरोजी द्वितीय और शीला बिष्ट तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में मंजू राय, नीमा राठौर और सोनू कौशल क्रमश: पहले तीन पायदान पर रहीं। ट्रेडिशनल में तनुजा बिष्ट, ब्यूटीफुल चूड़ियां में सुमन मेहता, बेस्ट स्टाइल में अमनदीप कौर, बेस्ट मेहंदी में कुसुम तिवारी, मोर ग्रीन में तनुजा बिष्ट और पंचुअलिटी में आनंदी विजेता रहीं। निर्णायक नितेष यादव और हर्षिता गोस्वामी रहे। वहां निशा खड़ायत, स्वर्णिमा जोशी, संदीप सिंह सोडी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




हरियाली महोत्सव में महिलाओं ने किया पौधरोपण
नैनीताल। हरियाली महोत्सव के तहत चेष्टा विकास कल्याण समिति एवं हस्तशिल्प विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्योलीकोट, बेलूवाखान, गोटियागांव, गांजा समेत आसपास के दस से अधिक गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वहां कार्यक्रम समन्वयक मुकुल कुमार, तुलसी, दीपा, आरती, मीना, कविता, नीलम, सुनीता, रेनू सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें