फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के जयकारों के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
भीमताल में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डांठ स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर से शनिवार को महाराज पवन नाथ के नेतृत्व में पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव के जयकारे के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं कैंचुली देवी मंदिर से कलश में पानी भरकर भीमेश्वर महादेव मंदिर लेकर पहुंची। कथा व्यास बसंत बल्लभ पांडे ने श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सावन मास में मंदिर में रोजाना पार्थिव पूजन किया जाएगा। इस दौरान विपिन सनवाल, लवेंद्र रौतेला, गोपेश बिष्ट, पवन जोशी, पवन साह, जीतू बिष्ट, दिनेश सांगुड़ी, शरद पांडे, डीके डालाकोटी, ललित पांडे, हरीश पांडे, मदन गिरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें