कार्बेट पार्क के कालागढ़ रेंज में गुलदार के बच्चे का शव मिलने से विभाग के हड़कंप मच गया। विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे जला दिया। बृहस्पतिवार की सुबह वन विभाग के कर्मियों ने गश्त के दौरान कालागढ़ रेंज के नैलकाटा बीट कंपार्टमेंट तीन में गुलदार के बच्चे का शव देखा।
जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को दी। पार्क के उपनिदेशक डा. साकेत बड़ोला ने बताया कि मृत गुलदार के बच्चे की उम्र तीन से चार माह के बीच है। लगता है किसी बड़े गुलदार ने उसके गले में नाखूनों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।