खेल दिवस के उपलक्ष्य में अंडर -19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में हुआ। शुक्रवार को छह मैच खेले गए। बरसात के चलते छठा मैच रोकना पड़ा। यह मैच शनिवार की सुबह खेला जाएगा।
प्रभारी सहायक निदेशक (खेल) अख्तर अली के अनुसार पहला मैच नैनीवैली स्कूल और गुरु तेग बहादुर स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर ने नैनी वैली को 25-23 और 25-17 से पराजित किया।
दूसरा मैच यूनिवर्सल स्कूल और आदर्श प्रा.वि. हल्दूचौड़ के बीच खेला गया। इसमें यूनिवर्सल स्कूल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 25-6 एवं 25-4 के अंतर से हराया। तीसरा मैच एचएन स्कूल और सिंथिया के मध्य खेला गया।
इसमें सिंथिया ने एचएन को 25-10,25-9 के अंतर से हराया। चौथा मैच रामनगर और कालाढूंगी के बीच खेला गया। इसमें कालाढूंगी ने रामनगर को 25-20,23-25 और 15-13 के अंतर से हराया।
पांचवां मैच हल्द्वानी स्टेडियम और जीटीजे स्कूल के बीच खेला गया। हल्द्वानी स्टेडियम ने जीडीजे स्कूल को 25-20 और 25-23 के अंतर से हराया। छठां मैच हल्दूचौड़ और रामनगर पीरूमदारा के बीच खेला जा रहा था।
इस बीच बारिश होने के कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा। यह मैच शनिवार सुबह दस बजे से प्रारंभ किया जाएगा। मैच के निर्णायकों की भूमिका में विजय सिंह, अंग्रेज सिंह, गंगा मलकानी, कमला पांडे, मनोज और हर्षिता रहे।
मैच का उद्घाटन हाकी इंडिया के संयुक्त सचिव किशोर सिंह बाफिला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच में 16 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजयारानी पंत, उप क्रीड़ाधिकारी बबीता बिष्ट, कविता नेगी, विमला रावत, विमला रावत, प्रदीप सिंह, नवीन पंत, पूनम मेहता, नीता पोखरिया आदि मौजूद रहे।