फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Sat, 21 Oct 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
राहत अली की फाइल फोटो
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी के वार्ड चार निवासी युवक की लुधियाना में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक युवक का एक महीने बाद ही निकाह होने वाला था और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस हादसे के बाद सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड चार निवासी राहत अली (25) पुत्र लियाकत अली वाहन से आर्डर पर फूल पहुंचाने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार रात भीमताल से कैंटर में फूल पहुंचाने के लिए पंजाब गया था। उसके साथ वार्ड छह निवासी रेहान (24) पुत्र रफीक अहमद भी था।
बताया जाता है कि पंजाब से लौटते समय लुधियाना के पास रात में उनके कैंटर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में राहत अली की मौत हो गई जबकि उसका साथी रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहत की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। वहींं खबर लिखे जाने तक परिजन शव को लेकर घर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


रामपुर के नगलिया टांडा से होनी थी शादी
कालाढूंगी। मृतक राहत अली की शादी एक महीने बाद 21 नवंबर को रामपुर जिले के गांव नगलिया टांडा निवासी युवती से होनी थी। परिवार और रिश्तेदार सभी राहत की शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन लुधियाना के पास हुए सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया गया कि हादसे के समय राहत ही वाहन चला था और उसका साथी ड्राइवर बगल में बैठा था जो कि इस हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें