कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर रविवार को प्रिया बैंड के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब दो घंटे से वाहनों की आवाजाही बंद है और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है।
कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग पर प्रिया बैंड के पास रविवार को सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पेड़ गिरने के कारण पिछले करीब दो घंटे से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर कालाढूंगी पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचे हैं। मार्ग पर पेड़ हटाने का कार्य शुरू नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कालाढूंगी से नैनीताल जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर यातायात बंद होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने संबंधित विभागों से तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और यातायात सुचारु कराने की मांग की है।