फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी चेयरमैन ने समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत से भेंट कर जनहित की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कत्यूरा ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कालाढूंगी नगर क्षेत्र में ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से कूड़ा निस्तारण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने एसडीएम से कूड़ा निस्तारण के लिए उपयुक्त स्थान और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। नगर में पार्किंग समस्या को भी उठाया गया। अध्यक्ष ने कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा ने अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार के साथ बस और पिकअप पार्किंग के लिए संभावित जगहों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सभासद नसीम जहां, सभासद पति सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें