फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के दर्शन के लिए खुला कैंची मंदिर

विज्ञापन
कैंची मंदिर के मंगलवार को खुलने के बाद मंदिर के बाहर भक्तों की लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के चलते मंगलवार से विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं, हालांकि मंदिर आने वाले श्रद्धालु सामाजिक दूरी बनाकर नीब करौरी बाबा के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे, देर शाम तक एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर समिति प्रबंधक विनोद जोशी ने बताया कि मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के गेट खोल दिए गए। कोरोना संक्रमण के चलते 15 जून मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर सके थे लेकिन अब मंदिर समिति के सदस्य भक्तों को सामाजिक दूरी के साथ दर्शन करा रहे हैं। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए मंदिर के द्वार बंद किए गए थे। अब मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें