भवाली(नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से पहाड़ के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे वाहनों के खड़े करने से जाम की स्थिति बनी रही।
रविवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को भीमताल और भवाली में खड़े करवाने के बाद शटल सेवा से कैंची धाम भेजा। जाम से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला, हल्द्वानी, रानीखेत और भवाली के यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। पुलिस ने जाम खोलकर यातायात सुचारु किया। भवाली बाजार में भी जाम लगते रहा। संवाद