फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: क्या चार नवंबर को कैंची धाम में नीब करौरी बाबा के दर्शन नहीं होंगे? जानें वजह

Mon, 03 Nov 2025 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

तीन और चार नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल भ्रमण पर हैं। राष्ट्रपति चार नवंबर को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। जिसके चलते मंगलवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा दृष्टि के तहत कैंची धाम मंदिर समिति की ओर से मंगलवार की सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद रखी गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- UK News: आज नैनीताल पहुंचेंगी राष्ट्रपति, सुरक्षा में 1500 अधिकारी और कर्मचारी तैनात; चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मंदिर बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा की दृष्टि के तहत श्रद्धालु दोपहर 12 बजे बाद ही मंदिर में दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें