कैलास मानसरोवर यात्रा का कालापानी पड़ाव ध्वस्त हो गया है। यहां से पड़ावों की व्यवस्थाएं देखने गई रेकी टीम ने प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल को इसकी जानकारी दी है। प्रबंध निदेशक ने कालापानी पड़ाव की मरम्मत के लिए टीम भेज दी है। इसके अलावा कैलास यात्रियों के भोजन, ठहरने, वाहन आदि की व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधक साहसिक पर्यटन डीके शर्मा ने बताया कि जिन पड़ावों में बर्फ गल चुकी है, उनमें एफआरपी हट्स लगा दिए हैं। अन्य पड़ावों पर बर्फ पिघलने का इंतजार किया जा रहा है। ग्लेशियर आने से कालापानी पड़ाव ध्वस्त हो गया था। उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराने के लिए टीम भेजी गई है। यात्रियों के लिए हर पड़ाव पर भोजन आदि की व्यवस्था कर दी गई है। वाहन आदि भी टेंडर प्रक्रिया के बाद अधिग्रहीत कर लिए गए हैं।