हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज में बुधवार को कबड्डी का ट्रायल हुआ। महाविद्यालय की टीम बनाई गई। यह टीम बाजपुर में 16 सितंबर को होने वाली अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेगी। कॉलेज के डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 18 सदस्यीय टीम के चयन के लिए बालम सिंह व रंजीत सिंह मौजूद रहे। बृहस्पतिवार से टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा।