फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 659 उपनल कर्मियों के वेतन के लिए 22 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों के वेतन के लिए शासन ने 22 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने बुधवार को शासनादेश जारी किया है। इसके बाद लंबे समय से वेतन का इंतजार कर रहे उपनल कर्मियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत 659 उपनल कर्मचारियों को बीते छह माह से वेतन नहीं मिला है। पिछले दिनों उपनल कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग के लिए आंदोलन किया था। विधायक बंशीधर भगत के नेतृत्व में देहरादून गए उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इधर वेतन के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद परेशान उपनल कर्मियों व उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है।
-
दिव्यांग छात्रों के प्रमाण पत्र मेडिकल कालेज में ही बनेंगे
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल काॅलेज को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिव्यांगता केंद्रों के रूप शामिल किया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एमबीबीएस में दाखिले से पहले दिव्यांग श्रेणी के छात्र को प्रमाण पत्र लेने के लिए दिल्ली जाना पड़ता था लेकिन अब गढ़वाल के लिए देहरादून और कुमाऊं के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें