फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस त्योहार का इंतजार, चहकेगा बाजार

विज्ञापन
हल्‍द्वानी अमर उजाला कार्यालय में आयोजित अमर उजाला समृद्वि संवाद कार्यक्रम में आये व्यापारी, बै
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही त्योहारी सीजन में बाजार में चहलपहल और रौनक आ जाएगी। बाजार के सूरत-ए-हाल पर बुद्धवार को अमर उजाला कार्यालय में रिटेल, रियल स्टेट, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और बैंक से जुड़े प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सभी की बातों का मुख्य संदेश यही निकला कि बाजार में मंदी जैसी कोई स्थिति नहीं है, कारोबारी सुस्ती जरूर है। उन्होंने कहा कि बाजार में नकदी का अभाव है जिससे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ी हैं लेकिन नवरात्रि के साथ बाजार से सुस्ती दूर होने की उम्मीद है। सभी का कहना था कि निराश होने की जरूरत नहीं है। बाजार की स्थिति में सुधार आएगा।
उपभोक्ता लौटेंगे तो बाजार में रौनक लौटेगी। मेक इन इंडिया और निर्यात को बढ़ावा देने के साथ ही जीएसटी की दरों में कटौती कर देश के विकास में और तेजी आएगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजार की स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आने की पूरी उम्मीद है। आर्थिक नीतियों में सुधार होगा तो बाजार और तरक्की करेगा।
- राकेश सूरी, स्टोर रानी साहिबा, तिकोनिया
वेडिंग सीजन में बाजार में उछाल आने की उम्मीद है। आर्थिक नीतियों में सुधार होगा तो बाजार में पॉजीटिव चेंजेज दिखाई देंगे।
- प्रयास अग्रवाल, अप्सरा साड़ीज, नैनीताल रोड
त्योहारी सीजन में बाजार में तेजी आती है। जीएसटी की दरों में कटौती होगी तो बाजार में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
- विरेंद्र गुप्ता, महामंत्री प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल
आर्थिक नीतियों के साथ ही जीएसटी की दरों में राहत मिलेगी तो बाजार में सकारात्मक असर दिखेगा। वेडिंग और त्योहारी सीजन का इंतजार है।
- राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल
ज्वैलरी बाजार में दो-तीन महीनों से उतार चढ़ाव की स्थिति है। गोल्ड के रेट स्थिर होंगे तो डिमांड बढेगी। मार्केट में तेजी आने की उम्मीद है। यह समय गोल्ड में निवेश करने को बेहतर है।
- पार्थ खंडेलवाल, प्रोपराइटर, जयगुरु ज्वैलर्स
ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए रिटेल व्यवसाय को अपग्रेड करने की जरूरत है। बाजार की सुस्ती त्योहारी सीजन के साथ ही दूर हो जाएगी।
- तुषार कांडपाल, एसेंट्रेक कंसल्टेंसी सर्विसेज
रियल स्टेट के लिहाज से बात करें तो रेरा जैसे कानून को प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के लिहाज से लागू करने की जरूरत है। त्योहारी सीजन में घर का सपना देख रहे लोगों के लिए कई ऑफर निकाले जाएंगे।
- विजय पाल, एमडी, पाल बिल्डर्स एंड डेवलपर्स
बाजार में मंदी नहीं है। नवरात्रि के बाद बाजार में बूम आएगा। नवरात्रि और दीपावली की तैयारी में लगे हैं। नए प्रोडेक्ट लांच करेंगे। पिछली बार से अच्छी दीपावली रहने की उम्मीद है।
- मयंक मित्तल, गोलज्यू फर्नीचर इंडस्ट्रीज
श्राद्घ में बाजार हमेशा ही डाउन रहता है। नवरात्र से बाजार में तेजी आती है और दीपावली तक बाजार में बूम आ जाता है। बाजार में थोड़ा बहुत स्लम है। शेयर बाजार में बूम है।
- रोहित गुप्ता कुमाऊं रेडियोज
बाजार नवरात्र से उठेगा। कंपनियों की मंदी दूर होगी। अब देखना है कि बाजार में ऑनलाइन कितना शेयर ले जाएगा और ऑफलाइन कितना शेयर ले जाएगा।
- राजीव अग्रवाल, श्री श्याम इंटरप्राइजेज हल्द्वानी
नवरात्र और दीपावली ऐसा त्योहार है इसमें मार्केट उठता है। लोग अच्छी खरीदारी करते हैं। दीपावली के बाद शादी का सीजन शुरू हो जाता है। इसमें भी अच्छी खरीदारी होती है।
- आशुतोष अग्रवाल राधिका इंटरप्राइजेज
............
बैंक प्रतिनिधियों की राय
त्योहारी सीजन को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में कई ऑफर आए हैं। प्रीमियम में डिस्काउंट, ईएमआई जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं।
-अंचित अग्रवाल, एएसएम, मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस
उपभोक्ताओं की जरूरत को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों में लोन के कई ऑफर मौजूद हैं, जिनमें ब्याज दरें काफी कम हैं। बाजार में मंदी जैसी स्थिति नहीं दिखाई दे रही है।
-मो. फैजल सिद्दीकी, सेल्स ऑफिसर, एचडीएफसी बैंक
त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए फेस्टिव ट्रीट्स ऑफर लांच किया गया है जिसमें ग्राहक तीन, छह और नौ महीने में ईएमआई के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। इस ऑफर में कोई अतिरिक्त ब्याज भी नहीं देना पडे़गा।
-मो. अजीम, पर्सनल बैंकर, एचडीएफसी बैंक
त्योहार के लिहाज से बैंक की कोशिश यही है कि बाजार और ग्राहकों को राहत मिले। पर्सनल लोन के साथ ही खरीदारी में ऑफर निकाले गए हैं।
-अभिजीत नंदकिशोर, एचडीएफसी बैंक
...............
विशेषज्ञ बोले
इन दिनों देश में आर्थिक मंदी पर खूब चर्चा हो रही है। यह मंदी नहीं कारोबारी सुस्ती है लेकिन यह सुस्ती भी ज्यादा नहीं रहेगी। सरकार की ओर से आर्थिक सुधार को लेकर कई प्रयास किये जा रहे हैं।
-डॉ. गगन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी
इकोनामिक स्लो डाउन की स्थिति है लेकिन इसका लंबे समय तक असर नहीं दिखाई देगा। त्योहारी सीजन के साथ ही बाजार में उछाल आएगा। व्यापार को भी नई जरूरतों के हिसाब से अपग्रेड करने की जरूरत है। - डॉ. मंजरी अग्रवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी
ऑनलाइन खरीदारी का ट्रेंड बड़ा है। प्रोडेक्ट में कंपटीशन को समझना चाहिए। सामान ऑनलाइन से लेकर दुकानों तक में उपलब्ध है। दुकान से सामान लेने में एक विश्वास होता है। ये विश्वास ऑनलाइन सामान खरीदकर नहीं मिल पाता है।
- डा. ऋत्विक दुबे आम्रपाली इंस्टीट्यूट 24एचएलडी 10
भारत में रिटेल मार्केट बढ़ रहा है। हल्द्वानी में रिटेल मार्केट की बहुत बड़ी चेन है। हल्द्वानी में रोज नए बड़े ब्रांड आ रहे हैं। बैंक लोन भी जल्द दे रहा है। बड़े ब्रांड खरीदारी में कैश बैक, जीरो प्रतिशत फाइनेंस में सामन उपलब्ध करा रहे हैं। इससे बाजार में तेजी आएगी।
विज्ञापन

- विनय जोशी एमआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें