फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टक टका टक कमला’ गीत पर झूमे दर्शक

Fri, 23 Jan 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा संकल्प सेवा समिति द्वारा आयोजित वसंतोत्सव में ‘टक टका टक कमला’ और ‘ओ दीपा’ कुमाऊंनी गीतों ने खूब रंग जमाया। ललित मोहन जोशी ने एक के बाद एक कुमाऊंनी गीत की सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


चार धाम मंदिर गुजरौड़ा फतेहपुर स्थित वसंतोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कलाकारों ने दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मनमोहित कर दिया। गायिका बबीता ने भी गीतों से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हास्य कलाकार अनिल भटनागर ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को गुदगुदाने की कोशिश की। गायक आदित्य पंचोली ने पंजाबी गीतों से दर्शकों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश हर्बोला ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के सह प्रचारक युद्धवीर सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में विशिष्ट अतिथि हरेंद्र दरम्वाल, सुरेश तिवारी, ब्रजेश बनकोटी, प्रमोद तोलिया, दीपक शर्मा, प्रकाश तिवारी, सौरभ मेहरा, पवन तिवारी, कार्तिक हर्बोला, प्रज्ञान भारद्वाज मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक विपिन चंद्र पांडे ने बताया कि शुक्रवार को लोक गायिका माया उपाध्याय और अन्य कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें