फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: न्यायाधीशों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हाईकोर्ट परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान न्यायाधीशों ने परिसर की सफाई की। नगर पालिका की टीम ने सफाई कर कूड़े का निस्तारण किया। सुबह सात बजे से शुरू अभियान की शुरुआत न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति आलोक महरा ने की। उन्होंने कहा कि सभी को अपना सांविधानिक अधिकार और कर्तव्य मानकर अपने आसपास सफाई करनी चाहिए। सुबह नौ बजे तक न्यायाधीशों और नगर पालिका की टीम ने परिसर में सफाई की। यहां महा निबंधक योगेश कुमार गुप्ता, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी अरुण बोहरा, रमाकांत चौधरी, हाईकोर्ट बार संघ अध्यक्ष डीएस मेहता, सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, ईओ रोहिताश शर्मा, सुमित कुमार समेत पर्यावरण मित्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें