फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब पीकर दौड़ाई शटल बस, पुलिस ने चालक को धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में शराब पीकर शटल बस चलाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। शुक्रवार देर शाम चालक बस लेकर तल्लीताल चौराहे की ओर आ रहा था। पुलिस ने वाहन रोक पूछताछ की तो पता चला कि गाड़ी को नैनीताल-कैंचीधाम शटल सेवा के लिए संचालित किया जा रहा था। बातचीत में चालक शराब के नशे में लगा। पुलिस ने तुरंत मेडिकल कराया जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक को धर कर लिया। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि आमपड़ाव चोपड़ा निवासी थान सिंह जीना के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है। वाहन चालक को जमानत पर छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें