नैनीताल। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य आंदोलन में प्रिंट और इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से आवाज बुलंद करने वाले तत्कालीन पत्रकारों को भी उनका हक देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में जुझारू पत्रकारों और अखबारों की अग्रणी एवं निर्णायक भूमिका रही है। पहली कार्यवाहक सरकार ने ऐसे पत्रकारों के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की थी लेकिन यह दुर्भाग्य है कि राज्य में सर्वाधिक उपेक्षा उन्हीं पत्रकारों की हुई। मांग उठाई कि तय मानकों को पूरा करने वाले राज्य आंदोलन समर्थक पत्रकारों को चिह्नित करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों की एक समिति का गठन किया जाए। चयनित पत्रकारों को विशिष्ट राज्य आंदोलनकारी घोषित कर सम्मान एवं सुविधाएं दी जाएं। ज्ञापन देने में वालों में महासचिव प्रयाग पांडे, संजय आर्या, अमित कुमार, प्रभात ध्यानी, बीसी भट्ट, ओपी पांडे, एचके सिंह, रजनीकांत, बीसी भट्ट आदि रहे।