फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेस्क्यू सेंटर में वन्यजीवों के लिए जल्द बनेगा क्वारंटीन रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में वन्यजीवों के इलाज के लिए बने रेस्क्यू सेंटर में क्वारंटीन रूम बनाने की योजना है। इसके लिए पार्क प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

सीटीआर की ढेला रेंज में वर्ष 2020 में वन्यजीवों के बेहतर इलाज के लिए रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कराया गया था। इसमें बाघ और तेंदुए के 10-10 बाड़ों के साथ ही हाथियों के इलाज की व्यवस्था की गई है। पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि घायल वन्यजीवों को इलाज के बाद कुछ दिन क्वारंटीन रूम में ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इसके बाद ही वन्यजीवों को जंगल या बाड़े में छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इससे घायल वन्यजीव से बीमारियों के फैलने का खतरा समाप्त हो जाएगाा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें