फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पत्रकार को हॉकी-डंडों से पीटा, नाले में फेंका जूल; भूमि पर अवैध निर्माण की कवरेज के दौरान हमला

Wed, 12 Nov 2025 11:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार पर दबंगों ने हॉकी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
न्यूज कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट करते दबंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज करने गए पत्रकार पर दबंगों ने हॉकी-डंडों से हमला बोल दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हमले में पत्रकार को गुम चोटें आई हैं।

मंगलवार को मीडियाकर्मी दीपक अधिकारी ऊंचापुल में सरकारी नाले से लगी नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण की कवरेज कर रहे थे। मौके पर उनके साथी की ओर से वीडियो बनाया जा रहा था। तभी कुछ दंबग वहां हॉकी-डंडे लेकर पहुंचे और दीपक का गिरेवान पकड़ पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावर कैमरे छीनने का प्रयास करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि नजूल भूमि पर निर्माण कराने वाले दबंग बिल्डर ने यह हमला कराया है। घायल पत्रकार को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती कराया गया है। मुखानी थाना पुलिस ने वीडियो में पिटाई करते दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें