फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल लाइन हाजिर

Thu, 20 Aug 2026 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी पर्यटकों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया था। एसएसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा और कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ज्योलीकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि स्कॉर्पियो सवार चार पर्यटकों ने क्षेत्र की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की है। सूचना के बाद पुलिस ने वायरलेस से अलर्ट जारी कर पर्यटक वाहन को रानीबाग क्षेत्र में रोक लिया। आरोप है कि पुलिस पर्यटकों को ज्योलीकोट चौकी ले गई लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय 18 हजार रुपये के लेनदेन के बाद मामला रफादफा कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद जब पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया। इसके बाद कथित तौर पर पर्यटकों को 18 हजार रुपये ऑनलाइन वापस कर दिए गए। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की। वहीं सोशल मीडिया में पर्यटकों ने भी पुलिस पर पैसे लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


महिला से छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय रुपयों के लेनदेन की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा और कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी को जांच होने तक लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मंजुनाथ टीसी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें