नैनीताल। कुमविनि संयुक्त कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया है। अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने बताया कि यह सम्मेलन सोमवार को प्रस्तावित था। पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद इसे स्थगित कर दिया गया है। अधिवेशन की अगली तिथि के लिए पदाधिकारियों के निर्णय के बाद निगम के उच्चाधिकारियों को अनुमति ली जाएगी। उसी तिथि में नई कार्यकारिणी का चयन भी किया जाएगा। शीघ्र ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। संवाद