फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहार समाज के विकास के लिए कुछ भी करूंगा : लवराज

Mon, 14 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जोहार समाज से आने वाले और पांच बार एवरेस्ट विजेता पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू भी जोहार महोत्सव में पहुंचे। बीएसएफ देहरादून में सहायक सेनानी के पद पर तैनात लवराज की पत्नी रीना धर्मशक्तू भी अंटार्कटिका दक्षिणी ध्रुव फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। लवराज ने बताया कि जोहार समाज की संस्कृति को आगे बढ़ाना है। इसी उद्देश्य से बीएसएफ से अपने समाज के लोगों को प्रेरित करने के लिए वह अवकाश लेकर वह महोत्सव में शामिल होने आए हैं।
विज्ञापन


 
 लवराज ने बताया कि वह पिछले साल भी छठी बार एवरेस्ट फतह करने निकले थे, लेकिन नेपाल में भूकंप आ जाने की वजह से उन्हें बेस कैंप में रोक लिया गया था। उन्होंने बताया कि उनकी रायल्टी भी जमा है, वह 2017 में फिर एवरेस्ट फतह करने निकलेंगे। इससे पहले 1998, 2006, 2009, 2012 और 2013 में वह एवरेस्ट फतह कर चुके हैं। उनकी पत्नी रीना धर्मशक्तू जो अंटार्कटिका दक्षिणी ध्रुव फतह करने वाली पहली भारतीय महिला हैं, वह इस समय मुनस्यारी में राज्य सरकार द्वारा स्थापित पंडित नैन सिंह रावत माउंटेनिंग इंस्टीट्यूट में निदेशक हैं। इस इंस्टीट्यूट में स्कीइंग, माउंटेनिंग बेसिक, माउंटेनिंग एडवांस कोर्स, रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां सरकारी, गैर सरकारी सभी तरह के साहसिक पर्यटन के शौकीनों को प्रशिक्षण दिया जाता है।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें