फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नौकरी झांसा देकर भेजा बहरीन, 3.80 लाख ठगे

Thu, 16 Mar 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिडकुल में काम करने वाले एक व्यक्ति से सितारगंज निवासी व्यक्ति ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर 3.80 लाख रुपये ठग लिए। उसने बहरीन भेजकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित ने वापस लौटकर सितारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




भीमताल के पसतोला निवासी देवेंद्र सिंह चोरगलिया में किराये के मकान में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नानकमत्ता इस्लामनगर निवासी गुरजिंदर सिंह भी उसके साथ कंपनी में काम करता था। बातचीत के दौरान गुरजिंदर के पड़ोसी सिमर सिंह से उसकी मुलाकात हुई। बताया कि सिमर ने उसे, हरजिंदर और नरेंद्र को बहरीन के बड़े होटल में वेटर की नौकरी का दिलाने लालच दिया और प्रत्येक माह 50 से 60 हजार रुपये वेतन की बात कही। इसके एवज में 3.80 लाख रुपये लिए। बताया कि पांच अक्तूबर को देवेंद्र और नरेंद्र दिल्ली एयरपोर्ट से बहरीन पहुंच गए। गुरजिंदर पहले ही जा चुका था। बहरीन में अशरफ नाम का व्यक्ति एयरपोर्ट से उन्हें किराये के रूप में ले गया जहां उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिया। आरोप है कि हर हफ्ते उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिया जाता, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई। बेरोजगारी में दो महीने गुजर गए। आखिर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें