फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नैनीताल मार्ग पर लगाया जाम

Thu, 16 Mar 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
अपनी मांगाें को लेकर हल्द्वानी ​​​​स्थित ईपीएफओ कार्यालय का घेराव करने जाते पेंशनर्स।      संवा
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईपीएस 95 केंद्रीय राष्ट्रीय संघर्ष समिति के निर्देश पर हल्द्वानी शाखा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। रास्ता रोको अभियान के तहत उन्होंने कुछ देर के लिए नैनीताल मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी जजी कोर्ट के पास नैनीताल रोड पर जमा हुए। वहां से कूच करते हुए नैनीताल मार्ग जाम कर दिया। इस बीच पुलिस ने रोका तो नोकझोंक हो गई। उनका कहना था कि उनका मकसद सड़क जाम कर जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि अपनी आवाज को प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री तक पहुंचाना है। इस दौरान मौके पर पहुंचीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कर्मचारियों से ज्ञापन लिया। इस पर कर्मचारी मान गए। इस दौरान फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एचएमटी, वन निगम लालकुआं, पल्प एंड पेपर मिल, यूसीएफ सोयाबीन फैक्टरी, उत्तराखंड परिवहन निगम, कुमाऊं मंडल विकास निगम आदि उपक्रमों, संस्थानों के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। प्रदर्शन करने वालों में पान सिंह नेगी, कैलाश गुरुरानी, रमेश चंद्र पंत, सत्यप्रकाश गोस्वामी, पूरन सिंह नेगी, धर्मा सिंह कुल्याल, आनंद बल्लभ बृजवासी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें