रामनगर में आयोजित जी 20 समिट आए विदेशी मेहमान जंगल सफारी के दौरान हाथी के साथ फोटो खिचवाते
रामनगर। जैव विविधता से भरपूर जिम कॉर्बेट पार्क ने रामनगर को शान दी है, वही तीन दिन तक चली जी-20 समिट ने रामनगर को नई पहचान दी है। जी-20 से रामनगर विश्व के फलक पर उभरा है। सामान्य तौर पर नैनीताल जिले की बात होती थी तो झील और जिम कॉर्बेट पार्क का नाम उभरकर पहले सामने आता था। अब जी-20 समिट के आयोजन ने रामनगर और नैनीताल की शान और बढ़ा दी है।
कोसी नदी किनारे और जंगल की खूबसूरती के बीच आयोजित जी-20 समिट के सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया है कि कोई भी बड़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम कराने के लिए जिला और नगर पूरी तरह तैयार है। जी-20 सम्मेलन से रामनगर और राज्य को एक नई पहचान मिली है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे राज्य ओर संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा, यहां पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। बुधवार को यहां पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि समिट में शामिल होने आए प्रतिनिधि काफी अभिभूत नजर आए। वे अपने देशों में जाकर उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करेंगे।
मेहमाने ने रामनगर देखा और यहां के लोगों ने ''''नया रामनगर''''
रामनगर। लोग रामनगर में जिम कॉर्बेट पार्क समेत अन्य पर्यटन और धार्मिक पर्यटन स्थल को देखने के लिए पहुंचते हैं। पर जी - 20 समिट ने रामनगर को नई पहचान तो दी ही, साथ में उसमें कई खूबसूरत बदलाव भी किए हैं लोग इन बदलावों को देखकर काफी खुश हैं। लोग रामनगर देखने के लिए रात भर गलियों में घूमते हैं, सेल्फी लेते हैं।